सभी खबरें

बड़े बकायादारों से पहले वसूला जाए बिजली बिल, कंपनी की आर्थिक स्थिति सुधारना ज़रूरी – मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

मध्यप्रदेश/भोपाल – मंगलवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर नेे मध्य एवं पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनियों के कार्यों की समीक्षा के दौरान बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि विद्युत वितरण कम्पनी की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिये जरूरी है कि बिजली बिलों की वसूली में विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि शहरों में किसी को भी आकलित रीडिंग के आधार पर बिजली बिल नहीं दिये जाएँ। सही बिल दें और उसकी वसूली भी करें।

मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि पहले बड़े बकायादारों से बिजली बिल की वसूली करें। उन्होंने कहा कि विद्युत वितरण कम्पनियों का निजीकरण रोकने के लिये जरूरी है कि हम सब मिलकर परिणाम मूलक कार्य करें। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें और निष्ठापूर्वक उसका निर्वहन करें।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि स्मार्ट मीटर के रिजल्ट का आंकलन किया जाए। मीटर रीडर का रोस्टर निर्धारित कर इसका निरीक्षण भी करें। मेंटेंनेंस बेहतर तरीके से करें, जिससे ट्रिपिंग कम हों। इस तरह का फार्मूला बनाया जाए कि सभी अधिकारियों को समान रूप से कार्य मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button