ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

इकबाल सिंह बैंस की फिर से कार्यकाल अवधी बढ़ने की तैयारी, विधानसभा चुनाव तक रह सकते है मुख्य सचिव

भोपाल। मध्य प्रदेश में नवंबर से प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर इकबाल सिंह बैंस सेवा अवधि छह माह बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल खत्म होने को है लेकिन विधानसभा चुनाव तक इकबाल सिंह बैंस मुख्य सचिव बने रह सकते हैं। इससे पहले 1 दिसंबर 2022 से 31 मई 2023 तक उनका कार्यकाल बढ़ाया गया था.

दरअसल मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल दूसरी बार बढ़ने की संभावना है। 6 महीने सेवा विस्तार होने की संभावना है. 31 मई को इकबाल सिंह बैंस की सेवा वृद्धि की अवधि समाप्त हो रही है. नवंबर 2022 को रिटायरमेंट के दिन ही इकबाल सिंह की बैंस की सेवा वृद्धि हो सकती है. अब केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की तैयारी है।

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस 1985 बैच के आईएएस अफसर हैं। वे मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव, प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव रह चुके हैं। बैंस जुलाई 2013 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर संयुक्त सचिव बनकर चले गए थे, तो उन्हें सरकार बनने के बाद अगस्त 2014 में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से आग्रह करके वापस बुलाया और अपना प्रमुख सचिव बनाया था। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को सख्त प्रशासक माना जाता है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में काम करके उन्होंने यह साबित भी किया है। देश में पहली बार आनंद विभाग का गठन भी उनकी ही पहल पर हुआ था. साथ ही वे कृषि, उद्यानिकी, ऊर्जा, विमानन, आबकारी आयुक्त, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य जैसे विभागों में काम कर चुके हैं और सीहोर, खंडवा, गुना और भोपाल कलेक्टर भी रह चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button