सभी खबरें
मप्र में फिर हुए IPS अधिकारीयों के तबादलें, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी हैं। आए दिन किसी न किसी विभाग के अधिकारियों को यहां से वहां किया जा रहा हैं। इसी सिलसिले में एक बार फिर पुलिस विभाग में तबादलें किए गए हैं। सोमवार को आईपीएस अधिकारियों के तबादलें किए गए हैं। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
खास बात ये है कि पुलिस विभाग में अब तक सबसे ज़्यादा तबादलें देखें गए हैं। शिवराज सरकार द्वारा 10 महीने यानि 300 दिनों में 3000 से अधिक तबादलें कर चुकी हैं। इसमें 80 से 90 फ़ीसदी कलेक्टर, 187 आईएएस और 160 आईपीएस अफसरों को को इधर से उधर किया जा चूका हैं।
इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग, आबकारी विभाग, खेल विभाग नगरीय प्रशासन विभाग समेत पुलिस कर्मियों के तबादले भी किए गए हैं।
देखें लिस्ट



.jpeg)

