26 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

इंटरनेशनल शूटर ने अपने "खून" से अमित शाह को लिखा खत, कहीं यह गंभीर बात

इंटरनेशनल शूटर ने अपने खून से अमित शाह को लिखा खत, कहा मैं खुद देना चाहती हूं निर्भया के दोषियों को फांसी 

नई दिल्ली / खाईद जौहर – निर्भया के दोषियों को फांसी देने की मांग तेज होती जा रही हैं। देशभर के लोगों को इंतज़ार है की कब निर्भया के दोषियों को फांसी की सज़ा सुनाई जाए। बता दे कि इन बलात्कारियों को फांसी की सजा की मांग को लेकर पिछले 13 दिनों से दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी भूख हड़ताल पर हैं। जिनकी आज तबीयत बिगड़ जाने के बाद ICU में भर्ती कराया गया हैं। 

इस बीच इंटरनेशनल शूटर वर्तिका सिंह (Vartika Singh) ने गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को अपने खून से खत लिख सबको हैरत में डाल दिया हैं। शूटर वर्तिका सिंह ने अपने खत में लिखा है की निर्भया के चारों दोषियों को किसी महिला द्वारा फांसी दी जाए। वह खुद अपने हाथों से चारों को फांसी देना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से देश में एक संदेश जाएगा कि महिलाएं भी फांसी दे सकती हैं। 

वर्तिका ने अपने खत से अपील करते हुए कहा कि एक्ट्रेस और महिला सांसद उनकी इस मांग का समर्थन करें। उन्हें उम्मीद है कि ऐसा करने से समाज में बदलाव जरूर आएगा और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर नकेल कसी जा सकेगी। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।