सभी खबरें

महंगाई की मार : पट्रोल-डीज़ल, गैस के साथ कुकिंग आयल, दाल, बेसन सहित ये चीजें हुई महंगी, टूटी आम आदमी की कमर

नई दिल्ली – पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के बाद महंगे हो रहे रसोई के सामान ने आम आदमी की कमर तोड़ दी हैं। पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी का सीधा असर महंगाई पर पड़ता हैं। डीजल के महंगा होने से ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट में इजाफा हो गया है और इस बढ़ी लागत का हवाला देकर ट्रांसपोर्टर भाड़ा दरें बढ़ाने की तैयारी करने लगे हैं। उनके मुताबिक 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करना जरूरी हैं।  जिसका सीधा असर महंगाई पर पड़ रहा हैं। 

बता दे की इस महीने प्याज, दाल, खाने के तेल सहित मसालों के दाम में भी तेजी देखी गई। प्याज की कीमतें जनवरी की तुलना में 25% से 30% अधिक हैं। इन दिनों खुदरा बाजार में प्याज 60 रुपये किलो तक मिल रही हैं। गाजीपुर मंडी में इस वक्त प्याज की कीमत 20 से लेकर 40 प्रति किलो तक चल रही हैं। एक महीने से प्याज की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। 

वहीं मसूर और उड़द दाल की कीमतें जनवरी की तुलना में 10% बढ़ी हैं, जबकि इसी अवधि में अरहर की कीमतें 20% तक उछल देखी गई। थोक खाद्य तेल की कीमतें इस साल विभिन्न तेलों के लिए 30% से 60% तक बढ़ गई हैं। चीन की मजबूत मांग से CBOT सोयाबीन में तेजी देखने को मिल रही है। सरसों उत्पादन रिकॉर्ड हाई पर रहने का अनुमान हैं। जनवरी से अब तक सरसों में करीब 40 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही हैं। जबकि जनवरी से अब तक चना में करीब 22 फीसदी की बढ़त देखने को मिली हैं। 

इधर, मसालों में तेजी देखने को मिल रही है और अगस्त 2016 के स्तर पर हल्दी कारोबार कर रहा है। जनवरी से अब तक धनिया में करीब 25 फीसदी की बढ़त देखने को मिली हैं। मजबूत मांग से रिकॉर्ड हाई पर सोयाबीन का भाव पहुंच गया हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button