सभी खबरें

इंदौर : SDM और CSP ने टेके थे कांग्रेसियों के सामने घुटने, शिवराज सरकार ने रातों रात किया ट्रांसफर

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में कोरोना (Corona) के साथ साथ राजनीति (Politics) का दौर भी तेज हो गया हैं। इस समय इंदौर में सियासत गरमाई हुई हैं।

दरअसल, बीजेपी के विधायक सुदर्शन गुप्ता (BJP MLA Sudarshan Gupta) के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी (Congress MLA Jitu Patwari) , संजय शुक्ला (Sanjay Shukla) सहित कई कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।

इस धरने को हटवाने के लिए इंदौर के एसडीएम राकेश शर्मा (SDM Rakesh Singh) और सीएसपी डीके तिवारी ( CSP DK Tiwari) वहां पहुंचे। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी के साथ वायरल हुई। जिसमें वो कांग्रेसियों के सामने घुटनों पर हाथ जोड़ते हर नज़र आए। 

इस पूरे मामले को कलेक्टर (Collector) मनीष सिंह (Manish Singh) ने बेहद गंभीरता से लेते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया। लेकिन जब ये मामला शिवराज सरकार (Shivraj Government) तक पहुंचा, तो सरकार इस बात से खफा नज़र आई। और दोनों अधिकारियों का रातों रात तबादला (Transfer) कर दिया गया। 

एसडीएम का तबादला सामान्य प्रशासन विभाग के पूल में भोपाल और डीके तिवारी सीएसपी का तबादला पुलिस मुख्यालय भोपाल कर दिया गया। जिसके आदेश गृह विभाग (Home Department) ने जारी कर दिया हैं। 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button