सभी खबरें

नकली नोट बनाने वाले इंदौर क्राइम ब्रांच के गिरफ्त में

नकली नोट बनाने वाले इंदौर क्राइम ब्रांच के गिरफ्त में 

 इंदौर :-.इंदौर की क्राइम ब्रांच ने नकली नोट बनाने वाली गैंग को गिरफ्तार कर लिया है जिनमें तीन अन्य नामों का खुलासा भी हुआ है. सभी आरोपियों से कुल ₹120000 के नकली नोट बरामद हुए है.

 

गिरफ्तार आरोपियों में बडवानी का सिनेमा व्यवसायी भी शामिल है. बताया जा रहा है कि बड़वानी का सिनेमा व्यवसाई अपने टॉकीज में नकली नोट छपाई के लिए जगह उपलब्ध कराया करता था

नोट खपाने वाले साथियों को भी दबोचा :-

भारतीय मुद्रा की करेंसी के नकली नोट, खपाने की फिराक में घूमते हुये पकड़ी गई गिरोह के तीनों आरोपियों फिरोज पिता अजीज खान, अकरम पिता रमजान मंसूरी, गोलू उर्फ शहजाद अली पिता रफीक अली को थाना किषंनगंज के अपराध क्रमाँक 192/2020 धारा 489 ए, 489 बी, 489 सी व 120 बी भादवि के प्रकरण 19 मार्च से 24 मार्च तक पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है जिनसे विवेचना के विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ में ज्ञात तथ्यों तथा संलिप्त अन्य आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु  क्राइम ब्रान्च की टीम सक्रिय थी।

पूर्व में गिरफ्तार किये गये आरोपियों ने पुलिस रिमाण्ड के दौरान की गई पूछताछ पर बताया था कि दाउद खान पिता गन्नी मोहम्मद उम्र 50 साल निवासी ग्राम राजपुर कलाली मोहल्ला बडवानी ने उन्हें  इंदौर के व्यक्ति से मिलवाया था जिसे आरोपी फिरोज ने नकली नोट छापने के प्लान के बारे मे बताया था कि उसके पास एक अच्छी टीम है जो बहुत अच्छी क्वालिटी के नकली नोट छाप लेती हैं। आरोपी फिरोज ने नीमेष को बताया था कि नकली नोट छापने के लिये उच्च क्वालिटी के प्रिंटर, लेपटाप व एक बडी एलईडी टीवी की आवश्यक्ता है तो निमेष जैन ने लालच मे आकर इस प्लान मे शामिल हो गया था तथा उसने फिरोज को एक महंगी प्रिंटिंग मशीन, लेपटाप, एलईडी टीवी, एक मोबाईल फोन आदि उपलब्ध करा दिये तथा उपरोक्त सभी उपकरणों का पेमेंट भी नीमेष जैन द्वारा किया गया।  

इसके  बाद नीमेष जैन ने बडवानी में उसके स्वामित्व की महेन्द्र टाकिज मे एक रुम दिया जिसमे गिरोह के सदस्य, सुनील, रमजान, फिरोज व नीमेष आदि व्दारा मिलकर करीब 25 दिन तक नकली नोटों की छपाई की गई। गिरफ्ताशुदा आरोपीगणों में से फिरोज ने पुलिस रिमाण्ड के दौरान बताया कि उन्होंनें दाउद खान, नीमेष जैन व साफि निवासी ग्राम राजपुर नामक व्यक्तियों को बड़ी राशि के नकली नोट बाजार में खपाने के लिये दिये थे।

क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा बड़वानी जिले में पुहंचकर उपरोक्त तीनों आरोपियां की तलाश की गई जिसमें पता कर, आरोपी दाउद खान  से 2000 रुपये के 5 नकली नोट बरामद किए गए आरोपी साफि  केे कब्जे से 200 रुपये के नकली नोटों की 5 गड्डी कुल राशि 01 लाख रुपये तथा  आरोपी नीमेष जैन  को 2000 रुपये के पाँच नकली नोट सहित गिरफ्तार किया गया।

 गिरफ्तार किये गय तीनों आरोपीगणों को दो दिन के लिये पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रकरण में वर्तमान में आरोपी रमजान, सुनील तथा श्रीराम गुप्ता फरार चल रहे हैं जिनके पकड़ में आने पर कई तथ्यों का खुलासा हो सकेगा क्योंकि नककली नोट छापने में महारत हासिल रखने वाला आरोपी सुनील अभी भी फरार चल रहा है। उपरोक्त तीनों फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है।

 आरोपी दाउद खान पेशे से इलेक्ट्रीशियन है, आरोपी साफि, खरगोन मे साडी की दुकान चलाता है तथा आरोपी निमेष जैन वर्तमान मे इंदौर मे रहकर वीडयो एडिटिंग का काम कर रहा है। उपरोक्त आरोपियों ने कबूल किया कि ऐशो आराम पूरे करने के उद्देष्य से उन्होंनें नकली नोट बनाने वाली गिरोह का दामन थामा था।

 आरोपी नीमेष की बडवानी मे महेन्द्र टाकिज तथा राजपुर मे त्रिमुर्ति नाम से टाकीज है। निमेष ने पूछताछ मे स्वीकार किया कि उसने लालच मे आकर आरोपी फिरोज के कहने पर गिरोह को नकली नोट बनाने हेतु उपकरण दिलाये गये थे तथा उन्हे नकली नोट छापने के लिये अपने महेन्द्र टाकिज मे रुम दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button