सभी खबरें

Indore: कांग्रेस नेता ने पुलिस को दी चेतावनी कहा कर लूंगा आत्मदाह, अगर तुमने …….. 

Indore – गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के खिलाफ प्रदेश भर में कांग्रेस नेता इसका विरोध कर रहे हैं। साथ ही साथ ऐसा करने पर कांग्रेस नेता मोदी सरकार का घेराव भी कर रहे हैं। हालही में इंदौर में इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता देवेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया था। इस दौरान कांग्रेस नेता देवेन्द्र सिंह यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पीएम मोदी और अमित शाह का पुतला जलाने की कोशिश की थी। हालांकि इस दौरान लागू 144 का हवाला देते हुए पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया था। 

बता दे कि इस दौरान कांग्रेस नेता देवेन्द्र सिंह यादव गड्ढे में गिर जाने के कारण गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे। 

इसी बीच एक बार फिर कांग्रेस नेता देवेन्द्र सिंह यादव ने पंढ़रीनाथ थाने के बाहर भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया हैं। इसके साथ ही पुलिस को आत्मदाह की चेतवानी भी दी डाली हैं। उनका कहना है की अगर पुलिस द्वारा उनकी भूख हड़ताल में बलपूर्वक विघ्न डाला तो वह मौके पर ही आत्मदाह कर लेंगे। इसके अलावा कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया है कि पुलिस भाजपा की विचारधारा पर काम करती हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button