सभी खबरें

Indore: राहुल गांधी अभी है "नादान", उन में अभी ज़रा भी "अक्ल" नहीं – कैलाश विजयवर्गीय 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर करारा तंज कसा हैं। विजयवर्गीय का ये तंज राहुल गांधी द्वारा पुलवामा अटैक पर दिए गए बयान पर था। दरअसल, राहुल गांधी ने पुलवामा अटैक को लेकर हुई जांच और इसके पीछे किसको फायदा हुआ जैसे तीन सवाल सरकार से पूछे। 

राहुल ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर वाले ताबूतों की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'आज जब हम पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवानों को याद कर रहे हैं तो हमें यह पूछना है कि इस हमले से सबसे ज्यादा फायदा किसको हुआ?' उन्होंने यह सवाल भी किया, 'हमले की जांच में क्या निकला? हमले से जुड़ी सुरक्षा खामी के लिए भाजपा सरकार में अब तक किसको जवाबदेह ठहराया गया हैं। 

राहुल गांधी के इस सवाल पर भाजपा के महासचिव ने कहा कि, कुछ विषय ऐसे होते है कि उस पर राजनीति नही करनी चाहिए। राहुल गांधी जी नादान है में नादान नहीं हूं के उनके प्रश्न के जवाब दू। मुझे नहीं लगता कि ऐसे प्रश्न पूछना भी चाहिए ये नादानी भरे प्रश्न हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की अक्ल नहीं कि कब किस समय पर कौन से सवाल उठाने चाहिए। हमें उनके सवालों के जवाब देने की भी कोई आवश्यकता भी नही हैं। 

वहीं, दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट कर सरकार पर तंज कसा की केंद्र सरकार को खुफिया जानकारी होने के बावजूद पुलवामा जैसा अटैक होना बड़े शर्म को बात हैं। जिस पर विजयवर्गीय ने कहा कि कम से कम सुरक्षा को लेकर सेना के ऊपर कोई प्रश्नचिन्ह नही उठाना नहीं चाहिए।

जबकि, ज्योतिरादित्य सिंधिया के हालिया ट्वीट पर विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार को अपना घोषणा पत्र में किए वादों को पूर्ण करना चाहिए। इससे आप खुद ही समझ लीजिए कि सरकार की हालत क्या हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button