11 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

क्या ऐसे ही आएंगे मध्यप्रदेश के अच्छे दिन ? नेटफ्लिक्स इंदौर में

सैक्रेड गेम्स ,बर्ड ऑफ ब्लड जैसी वेब सीरीज को बनाने वाली कंपनी नेटफ्लिक्स

 इंदौर :सैक्रेड गेम्स ,बर्ड ऑफ ब्लड जैसी वेब सीरीज को बनाने वाली कंपनी नेटफ्लिक्स मध्यप्रदेश में फिल्म स्टूडियो बनाने के लिए जमीन तलाश कर रही है |  हाल ही में कंपनी के प्रतिनिधियों ने मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के अफसरों के साथ इंदौर में दो तीन जगहों पर जमीन देखी है  । कंपनी को स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क पसंद आया लेकिन यहां उनके जरूरत के मुताबिक जमीन नहीं है |
इसके बाद वे धार रोड पर माचल के पास मोहना इंडस्ट्रियल पार्क पहुंचे | यह लोकेशन कंपनी के प्रतिनिधियों को पसंद आई है |  नेटफ्लिक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ऐलान किया था कि कंपनी भारत में 3000 करोड़ का निवेश करेगी | ये  निवेश कंपनी  भारतीय वेब सीरीज और फिल्में बनाने के लिए करेगी |  इसी घोषणा के बाद कंपनी स्टूडियो के लिए जमीन तलाश रही है  | सस्ती जमीन ,कम लागत, लोकेशन और सरकार की रुचि को देखते हुए कंपनी  ने मध्यप्रदेश को प्राथमिकता में रखा है |

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।