बेरोजगारी के विरुद्ध भारतीय युवा कांग्रेस 5 अगस्त को करेगी संसद का घेराव
.jpg)
- 5 अगस्त को युवा कांग्रेस करेगी संसद का घेराव।
- देश के युवा बेरोजगारी के कारण कर रहे आत्महत्या।
मध्यप्रदेश/भोपाल:- आज देश में आम जनता और युवा महंगाई बेरोजगारी को लेकर खासा परेशान है भाजपा शासित देश में आज खाने का तेल,पेट्रोल के दाम और दूध से लेकर रोजमर्रा में उपयोग की जाने वाली सभी वस्तुएं लोगों की जेब ढीली कर रही है.तो वहीँ युवाओं के पास रोजगार नहीं है,अब ऐंसे में इतनी महंगाई की मार झेलना युवाओं का सबसे बड़ा प्रश्न बन गया है और रोजगार न मिलने से परेशान युवाओं में अब फांसी लगाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं रह गया है। ऐंसे ही एक घटना मध्यप्रदेश के राजगढ़ की है जहां एक युवा ने बेरोजगारी के कारण फांसी लगा ली।
जिस पर मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो ज़ारी किया जिसमें निकम्मी भाजपा सरकार का विरोध करने का कहा महंगाई,बेरोजगारी,काले कृषि कानूनों एवं जासूसी कांड के खिलाफ 5 अगस्त को युवा कांग्रेस संसद का घेराव करेंगे।साथ ही भूरिया ने कहा संसद घेराव के लिए में अपने घर से निकल चूका हूँ आप भी निकलो और दिल्ली पहुँच कर इस निकम्मी सरकार के विरुद्ध देश की आवाज़ बुलंद करो।




