सभी खबरें

भारत ने लार्ड्स टेस्ट मे 151 रनों से शानदार जीत दर्ज की, सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाए

 इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जारहाथा।इस मैच में भारतीय टीम ने दूसरी पारी में शमी व रहाणे की अर्धशतकीय पारी के दम पर 8 विकेट पर 298 रन बनाए और 271 रन की बढ़त हासिल करते हुए पारी की घोषणा कर दी। अब भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 272 रन का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में 120 रन पर ही ढेर हो गई। भारत ने 151 रन से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। 

दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने पहली पारी में 364 रन  बनाय थे। केएल राहुल की शतकीय पारी  जबकि इंग्लैंड के कप्तान जो रूट की नाबाद 180 रन की पारी के दम पर 391 रन बनाते हुए 27 रन की लीड ले ली थी। भारत ने इसके बाद रहाणे के 61 रन व शमी के 56 रन की पारी के दम पर इंग्लैंड पर 271 रन की बढ़त हासिल की। शमी ने 70 गेंदों का सामना करते हुए टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी बार अर्धशतकीय पारी खेली। 

इंग्लैंड की दूसरी पारी, बल्लेबाजी फ्लाप

दूसरी पारी में भारत को पहली सफलता बुमराह ने दिलाई और उन्होंने रोरी बर्न्स को बिना खाता खोले ही आउट कर दिया। वहीं भारत को दूसरी सफलता मो. शमी ने सिब्ली को शून्य पर आउट करके दी। इशांत शर्मा ने हसीब हमीद को 9 रन पर आउट कर दिया। इंग्लैंड  को चौथा झटका इशांत शर्मा ने दिया और उन्होंने बेयरस्टो को 2 रन पर आउट किया। बुमराह ने कप्तान जो रूट को 33 रन पर आउट करके इंग्लैंड को पांचवां झटका दिया। 

मो. सिराज दों गेंदों पर लगातर दो विकेट लेकर इंग्लैंड को तगड़ा झटका दिया। उन्होंने पहले मोइन अली को 13 रन पर कोहली के हाथों कैच करवाया और फिर अगली ही गेंद पर सैम कुरन को शून्य पर विकेट के पीछे पंत को आउट करके पवेलियन भेज दिया। 

भारत की दूसरी पारी, रहाणे व शमी ने लगाए अर्धशतक

पहली पारी में टीम के लिए शतक लगाने वाले केएल राहुल को मार्क वुड ने सिर्फ 5 रन पर चलता किया। केएल राहुल का कैच जोस बटलर ने लपका। दूसरा विकेट भारत का रोहित शर्मा के रूप में गिरा जो 36 गेंदों में 21 रन बनाकर मार्क वुड की गेंद पर मोइन अली के हाथों कैच आउट हुए। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दूसरी पारी में निराश किया और सिर्फ 20 रन के स्कोर पर सैम करन की गेंद पर जोस बटलर को अपना कैच थमा बैठे। पुजारा ने गजब की धैर्यभरी पारी खेली और 206 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन बनाए। उन्हें मार्कवुड ने जो रूट के हाथों कैच आउट करवा दिया।

अजिंक्य रहाणे ने शानदार पारी खेली, लेकिन 61 रन पर मोइन अली ने उन्हें जोस बटलर के हाथों आउट करवा दिया तो वहीं जडेजा तीन रन बनाकर मोइन अली की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। ओली राबिन्सन ने रिषभ पंत को 22 रन के स्कोर पर जोस बटलर के हाथों कैच आउट करवा दिया। इशांत को भी ओली ने ही अपना शिकार बनाया और 16 रन पर पगबाधा आउट किया। शमी 56 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि बुमराह ने 34 रन की नाबाद पारी खेली। इसके बाद भारत ने पारी की घोषणा कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button