सभी खबरें
India China Border पर PM Modi की नज़र, 19 जून को बुलाई सर्वदलीय बैठक

नई दिल्ली – भारत और चीन के बीच मई के महीने से ही लद्दाख में तनाव चल रहा हैं। 15-16 जून की रात को गलवान घाटी के पास दोनों देशों के सैनिकों के बीच जो हिंसक झड़प हुई। जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए। वहीं, चीन के करीब 40 से अधिक सैनिक हताहत होने की खबर हैं। चीन ने अपनी ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं की हैं।
इस बीच भारत-चीन सीमा क्षेत्र में मौजूदा हालात पर चर्चा के लिए PM नरेंद्र मोदी ने 19 जून को शाम 5 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई हैं। इस बैठक में अलग-अलग पार्टियों के अध्यक्ष शामिल होंगे। इस बैठक में भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर चर्चा की जाएगी।
इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष इस वर्चुअल बैठक में हिस्सा लेंगे। बता दे कि इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से ट्वीट कर दी गई हैं।





