23 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Indore : कोरोना वायरस के अलावा अब यह बना प्रशासन के लिए सरदर्द

इंदौर शहर को लगता है किसी कि बुरी नज़र लग गई है

Bhopal Desk ,Gautam Kumar

इंदौर शहर को लगता है किसी कि बुरी नज़र लग गई है। कोरोना वायरस के वजह से वैसे ही प्रशासन कि हालात खराब है तो ऊपर से एक और नया सरदर्द उनके सामने आ खड़ा हुआ है। सूत्रों कि माने तो अचानक से इंदौर शहर के मुस्लिम एरिया में इस वक़्त मृत्यु दर अचानक से बढ़ गया है। इन एरिया में पिछले 6 दिनों में तकरीबन 127 लोगों कि मौत हो चुकी है। पर अधिकारियों का कहना है कि इसकी वजह वायरस नहीं है।अब इस बढे हुए मोर्टेलिटी रेट के पीछे कि वजह क्या है यह तो शोध के बाद ही पता लग पायेगा। 

महू नाका कब्रिस्तान में 64 लोगों को दफनाया
उनका कहना है कि मृत्युदर का यह सिलसिला पिछले एक-दो सप्ताह से जारी है। बीते गुरुवार को शहर के चार कब्रिस्तानों में 21 लोगों को दफनाया गया. अकेले महू नाका के कब्रिस्तान में 1 से 9 अप्रैल तक के 64 लोगों को दफनाया गया है, जिनमें गुरुवार को 11 शामिल हैं। खजराना स्थित कब्रिस्तान में महीने के पहले नौ दिनों के अंदर 34 मुर्दे दफनाए गए हैं, जिनमें से एक गुरुवार को दफ्न किया गया. इस अवधि में सिरपुर में 29 दफनाए गए. यहां गुरुवार को तीन लोगों को दफनाया गया था। लुनियापुरा में नौ दिनों में 56 लोगों को दफनाया गया. इनमें छह लोगों को गुरुवार को दफनाया गया था। 

 

 

 

 

यह आंकड़ा एक राष्ट्रीय हिंदी दैनिक अखबार से लिया गया है.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।