सभी खबरें

2021 में आप देखेंगे सलमान को कभी ईद कभी दीवाली पर

2021 में आप देखेंगे सलमान को कभी ईद कभी दीवाली पर

हर साल इंडस्ट्री के भाई यानि की सलमान खान ईद में एक फिल्म जरुर देते है और साल 2021 के लिए सलमान ने अभी से तैयारी कर दी है जी हां बता दें कि इस बार सलमान खान की जोड़ी पूजा हेगड़े के साथ पर्दे पर नजर आएगी. हाल ही में निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इस बात का खुलासा किया है कि 'हाउसफुल 4' में काम करने के बाद हमने अपनी अगली फिल्म के लिए पूजा हेगड़े को परफेक्ट समझा. स्क्रिन पर पूजा और सलमान की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था.

निर्माताओं का कहना है कि पूजा फिल्म की स्टोरी में ताजगी ला देती है. साल 2021 में ईद के खास मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म ''कभी ईद कभी दीवाली'' में सलमान के साथ पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं. बता दें, पूजा एक छोटे शहर की लड़की के किरदार में नजर आएंगी तो वहीं सलमान इस फिल्म में लड़ाई करते नजर आएंगे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button