मध्यप्रदेश के इन 20 जिलों में कोरोना से हालात ख़राब, लगातार बढ़ रही है लापरवाही

भोपाल:- देश भर में कोरोना के मामले फिर से उबाल ला रहे हैं. तो वहीं मध्यप्रदेश में भी बीते 20 दिनों में प्रदेश के 9 जिलों में कोरोना ने फिर अपना डेरा जमाना शुरू कर दिया है. हेल्थ डिपार्टमेंट की रिपोर्ट में यह स्थिति पता चली है कि दिसंबर को 7 जिलों में 124 सक्रिय केस थे, जबकि सोमवार को 16 जिलों में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 186 पर पहुंच गई इसके साथ ही सोमवार को प्रदेश में 22 नए कोरोना के नए मरीज मिले हैं. भोपाल में 10 इंदौर में 7 और सागर में 5 नए मरीज मिले हैं बता दें कि सागर में तो एक मरीज की मौत भी हो चुकी है.
वहीं इंदौर के रिकॉर्ड में देखें तो 24 घंटे में 9 नए पॉजिटिव मिले हैं जिसमें अफ्रीकन कंट्री और यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका से लौटे हुए लोग हैं. शहर के कुल 94 सैंपल की जांच रिपोर्ट दिल्ली से आना बाकी है इनके बाद ही शहर की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.
बढ़ते मामलों को देखकर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है साथ ही कोविड-19 सेंटर को भी कई सारी सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गई हैं. कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन और वैक्सीनेशन को लेकर अलर्ट जारी किया जा रहा है. प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों का एक कारण यह भी है कि लोग मास्क नहीं लगा रहे है कोविड गाइडलाइन्स का पालन नहीं कर रहे हैं. यदि कोरोना को रोकना है तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा साथ ही मास्क की अनिवार्यता बढ़ानी होगी.




