सभी खबरें

संक्रमण के मामलें में भोपाल ने तोड़ा इंदौर का रिकॉर्ड, हर तीसरा सैंपल पॉजिटिव, कोलर बना हॉटस्पॉट

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना की तीसरी लहर में पहली बार इंदौर से ज़्यादा मामलें सामने आए है। शहर में 24 घंटे में 2024 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि, 24 जनवरी को भोपाल में टेस्ट कम होने के बावजूद पॉजिटिव केस के आंकड़ों ने चिंता में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि हर तीसरा सैंपल पॉजिटिव निकला। ब

ता दे कि राजधानी में पिछले 7 दिन में 13 हजार 211 नए मरीज मिल चुके हैं। वहीं, जनवरी महीने की बात करें तो आंकड़ा 23 हजार के पार है। जबकि, कल एक संक्रमित ने जान गंवाई है। जिसके बाद राजधानी में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1012 हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार कोलार कोरोना का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट है। यहां पर लगभग 40% एक्टिव केस है। बावजूद इसके सबसे ज्यादा लापरवाही भी यही पर बरती जा रही है। यहां सबसे ज़्यादा मामलें हर रोज़ मिल रहे है बावजूद इसके यहां “न तो माइक्रो कंटेनमेंट बन रहे हैं और न ही संक्रमित व्यक्ति के घर से बाहर घूमने पर कोई रोक-टोक है। घरों में 'कोरोना पॉजिटिव है' के स्टीकर तक नहीं चस्पाए जा रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button