सभी खबरें

मध्यप्रदेश में दूल्हा-दुल्हन ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ कर ली शपथ

मध्यप्रदेश में दूल्हा-दुल्हन ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ कर ली शपथ

अभी तक आपने नेताओं को उनके शपथग्रहण समारोह में संविधान की शपथ लेते देखा होगा या किसी संस्था में इसका आदर पूर्वक पढ़ते सुना होगा लेकिन ताजा उदाहरण इन दोनों से अलग है जहां शादी के मंडप में संविधान की शपथ ली जा रही थी। 

मध्य प्रदेश : सीहोर शहर में एक शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ ली। pic.twitter.com/sX5yLosTpj

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2020

“>http://


मध्यप्रदेश में एक अनूठा मामला सामने आया है जहां शादी के बंधन में बंधनें जा रहे दूल्हा-दुल्हन ने आपसी बंधन में बंधने से पहले भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ ली। 
समाचार एजेंसी एनआई के ट्वीट के हवाले से पता चला कि मध्यप्रदेश के सिहोर शहर में एक नव विवाहित जोड़े ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ शपथ ग्रहण की थी। 
आते रहते हैं ऐसे उदाहरण
देश में ऐसे कई मामले हुए हैं जहां लोगों ने संविधान की शपथ लेकर सकारात्मक कार्यों की शुरूआत करनें का संकल्प लिया है जिसमें  वोट डालने जैसे मूल कार्य शामिल हैं।
लेकिन शादी में संविधान की शपथ लेने का यह अपने आप में नया उदाहरण है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button