सभी खबरें

इंदौर में कांग्रेस ने मौन यात्रा के जरिए दिखाई ताकत, पुलिस ने छोड़ी वॉटर कैनन, कमलनाथ ने ट्वीट कर की निंदा

इंदौर में कांग्रेस ने आज मौन जुलूस के जरिए अपनी ताकत दिखाई| बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राजवाड़ा से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए|  मार्च को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जवान और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मोर्चा संभाला| पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ और जीतू पटवारी भी मौन जुलूस में शामिल हुए| कलेक्ट्रेट पहुंचने पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया और फिर लाठी चार्ज कर कांग्रेसियों को खदेड़ने की कोशिश की| इससे हंगामा मच गया| 

बता दें कि कांग्रेसियों पर वॉटर कैनन इस्तेमाल करने की पूर्व सीएम कमलनाथ ने तीखी निंदा की है| उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इंदौर में भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा को खुली छूट है, बीच रास्तों पर सैंकड़ों मंच, स्वागत द्वार, प्रमुख मार्गों पर घंटों जाम, तमाम नियमो की धज्जियां उड़ायी गयीं और वहीं आज गणेश उत्सव, डोल ग्यारस, गोगा देव नवमी, अनंत चतुर्दशी, पर्यूषण पर्व, नवरात्रि, ईद, दशहरा, दीपावली, गुरु नानक जयंती, क्रिसमस जैसे प्रमुख धार्मिक पर्वो को मनाने की अनुमति देने की मांग को लेकर इंदौर में हज़ारों कांग्रेसजन की निकली मौन पैदल रैली पर जमकर लाठीचार्ज किया गया और वाटर केनन का उपयोग भी किया, ये बर्बरता और दमन है, यह है शिवराज सरकार का दोहरा चरित्र? कांग्रेस इस दमन से डरने-दबने वाली नहीं,जनहित के लिये हमारा संघर्ष सतत जारी रहेगा|  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button