Chhatarpur: कुएं से सिंचाई विवाद में तीन लोगों ने किसान को पीटकर मार डाला

छतरपुर: बमीठा थाना क्षेत्र के मझगुवां हार के सिंचाई के पानी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसमें किसान को पीट-पीटकर घायल कर दिया। घायल को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे वहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां पहुँचने से पहले ही अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
दरअसल, सद्दूपुरा गांव का किसान मोहन पटेल मंगलवार दोपहर अपने खेत में सिंचाई कर रहा था। सिंचाई के दौरान गांव का ही एक और किसान हरिराम मिश्रा आया एवं मोहन को कुँए से पानी लेने के लिए लड़ने लगा। मोहन ने उसकी पिटाई कर दी तो वह घर चला गया। अपने भाई अनारी मिश्रा उर्फ जगप्रसाद मिश्रा और पिता विशाली मिश्रा के साथ मजगुवां हार पर पहुंचा। तीनो ने मिलकर उसे बांध कर लाठियों से पीटा और तब तक पीटते रहे जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गया। तीनो आरोपी उसे राई के खेत में घसीटकर पटक गए और मौके से फ़रार हो गए।
अस्पताल में ही मौत हो गई
3 बजे जब मोहन को होश आया तब उसने परिजनों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। तुरंत परिजनों ने खेत पर पहुंचकर उसे हॉस्पिटल ले गए। जहां मोहन को मेडिकल कॉलेज ग्वालियर रेफर कर दिया गया। लेकिन मेडिकल कॉलेज पहुँचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहन की मौत हड्डियां टूटने से हुई है। डॉक्टर्स ने बताया की पोस्टमार्टम के दौरान उसकी एक भी हड्डी सही नहीं पाई गई।

.jpg)


