Corona को लेकर CM Shivraj की महत्वपूर्ण बैठक आज, ले सकते है बड़ा फ़ैसला

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एक ही दिन में यहां 797 कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं। 74 दिनों बाद एक साथ इतनी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। मध्य प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 5024 हो गई हैं। वहीं, तेजी से संक्रमितों की संख्या को देखते हुए राजधानी भोपाल में धारा-144 लागू कर दी गई हैं। इसके अलावा कार्यक्रम और खेलकूद गतिविधियों पर भी कुछ पाबंदी लगा दी गई हैं।
आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बैठक करेंगे। इमसें मुख्य रूप से वहां केस बढ़ने के कारणों पर चर्चा की जाएगी। इसमें वहां होने वाले कार्यक्रम, बाहर से आने वाले व्यक्तियों की संख्या और अन्य कारणों का आंकलन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बीते एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर रख रही हैं।
सीएम शिवराज ने कहा कि देश के साथ ही प्रदेश में कोरोना के केस जिस तेजी से बढ़ रहे हैं। वो हमारे लिए सावधानी और सचेत होने का विषय हैं। मैं आज एक महत्वपूर्ण बैठक करूंगा। उसमें कुछ और फैसले संभावित हैं, ताकि लोगों को कोरोना से बचाया जा सके। आम लोगों से निवेदन करता हूं। प्रार्थना करता हूं। निश्चिंत न हों। मास्क लगाएं। सावधानियां रखें। बाकी उपाय भी किए जाएंगे।