सभी खबरें

कांग्रेस में कलह:- इमरती देवी ने किया गोविन्द सिंह के सिंधिया को लेकर बयान पर पलटवार

  • कांग्रेस में कलह का माहौल
  • गोविन्द सिंह के सलाह पर इमरती देवी का पलटवार
  • इमरती ने कहा अगर सीढिया सड़क पर उतरे तो पूरी कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरेगी

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- कांग्रेस की कलह प्रदेश में इतनी बढ़ गयी है कि वह सड़क पर आने लगी है। किसानों के कर्जमाफी को लेकर सिंधिया(Jyotiraditya Scindia) ने सड़क पर उतरने की बात की थी साथ ही साथ अतिथिविद्वानो का भी साथ दिया था। सिंधिया ने कमलनाथ से कहा था कि मुझे राजनीति न सिखाए, मैं भी 20 साल से राजनीति में हूँ। इस पर कमलनाथ ने कहा था कि अगर सिंधिया को सड़क पर उतरना है तो उतर जाए।
वहीं मंत्री गोविन्द सिंह ने सिंधिया को सलाह देते हुए कहा था कि यह कांग्रेस के बड़े नेता है,घर के अंदर ही बात कर के मामला सुलझाएं,  इस तरह से सड़क पर उतरने की कोई ज़रुरत नहीं है।

अब गोविन्द सिंह के बयान पर सिंधिया खेमे की मंत्री इमरती देवी (Imarti Devi) ने पलटवार किया है। कहा कि सिंधिया के साथ पूरे देश की कांग्रेस है अगर सिंधिया सड़क पर उतरे तो उनके साथ पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। एक तरफ कांग्रेस के दिग्गजों के बीच समन्वय बैठाने के लिए खास मीटिंग आयोजित की जाती है तो दूसरी तरफ कांग्रेस के बीच सियासत तेज़ हो गई है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button