सभी खबरें

IIFA Award : एक गरीब प्रदेश में तड़क-भड़क पर करोड़ों रुपए खर्च करना ठीक नहीं – बीजेपी

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में होने वाले आईफा समारोह (IIFA Award 2020) की तारीख का ऐलान होने के बाद प्रदेश में सियासत का दौर शुरू हो चूका हैं। कमलनाथ सरकार ने इसके आयोजन पर पूरी ताकत लगा दी हैं। लेकिन प्रदेश में होने वाले इस आयोजन से पहले एक बार फिर सियासी घमासान शरू हो गया हैं। कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने हैं। 

बीजेपी का कहना है कि एक गरीब प्रदेश में तड़क-भड़क पर करोड़ों रुपए खर्च करना ठीक नहीं। बीजेपी का आरोप है कि प्रदेश की स्थिति ठीक नहीं हैं। हर जगह हाहाकार मचा हैं। किसान से लेकर हर वर्ग परेशान हैं। ऐसे में सरकार को प्रदेश की बदहाली को ठीक करने के बाद अवार्ड समारोह करना चाहिए था। इसके अलावा भी बीजेपी ने सरकार की कई कमियां गिनायीं। 

वहीं, दूसरी तरफ पूर्व मंत्री विश्वास सारंग ने भी कमलनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की स्थिति पर भी ध्यान देना पड़ेगा। विश्वास सारंग ने कहा की बदहाली ठीक करने के बाद आईफा अवार्ड कराना चाहिए था। हमें अच्छा लगता। 

उधर, प्रदेश सरकार का दावा है कि हम जितना खर्च करेंगे, इस समारोह के ज़रिए उससे चार गुना ज़्यादा रेवेन्यू कमा लेंगे। कांग्रेस के सभी नेता अवार्ड को प्रदेश की तरक्की से जोड़कर देख रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लोगों को रोज़गार मिलेगा। प्रदेश का नाम होगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button