सरदार वल्लभभाई पटेल नहीं होते तो आज हम यहां नहीं होते – अमित शाह

देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेली की आज 148 वीं जयंती है। इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने लोगों से कहा कि, सभी लोगों को एक संकल्प लेना है कि, भारत दुनिया में सबसे आगे होगा। शाह ने कहा कि, अगर आजादी के समय सरदार साहब देश के गृहमंत्री नहीं होते तो आज न तो हम यहां पर खड़े होते और न हीं ये भारत का मानचित्र होता। आजादी के बाद अंग्रेज इस देश को खंड़-खंड करके चले गए थे।

गृहमंत्री अमित शाह ने लोगों से कहा कि, सरदार पटेल न होते तो ये दिन भी नहीं होता। आजादी के अमृत महोत्सव के बाद आज का दिन पहला है। हमे संकल्प लेना, देश जब आजादी की शताब्दी मनाएगा तब पूरी दुनिया में भारत सर्वप्रथम होगा।

उन्होंने शपथ लेते हुए कहा कि, मै सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि, राष्ट्र की एकता, अखंडता को बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित करूंगा और देशवासियों में ये विचार पहुंचाने के लिए काम करूंगा। शाह ने आगे कहा कि, मैं ये शपथ सरदार पटेल के नाम पर ले रहा हूं। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं।

Exit mobile version