सभी खबरें

होली से पहले हमारी सरकार बनी तो बिजली बिल होलिका में जला देना: आप प्रदेश प्रभारी संजय सिंह

नई दिल्ली/प्रियंक केशरवानी:- उत्तरप्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव होना है जिसे लेकर तमाम राजनैतिक पार्टियां नए-नए वादे और अजीबों गरीब बयान बाजी कर रहे है। साथ ही एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से नही चूक रहे है। इसी बीच आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी आगामी चुनाव को लेकर बयान दे दिया है।

समाजवादी पार्टी का गढ़ कहलाने वाले जिले रामपुर में संजय सिंह एक जनसभा में पहुंचे और मंच से बोलते हुए कहा कि बिजली और रोजगार की समस्या को लेकर हम फ्री बिजली और बेरोजगारी भत्ता देंगे। सिंह ने कहा कि होली से पहले हमारी सरकार बन गई तो में हिन्दू और मुस्लिम भाइयों से कहना चाहता हूं कि बिजली बिल होलिका में जला देना। वहीं इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी पर भी तीखा हमला बोला कहा कि बीजेपी सरकार देश को बेचने निकली है, यदि बीजेपी सत्ता में रहेगी तो पूरा देश बेच देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button