सभी खबरें

अगर 15 अगस्त को कमलनाथ कहीं दिखे तो बताना – नरोत्तम मिश्रा 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज फिर मीडिया से बात करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर हमला बोला। साथ ही 15 कमलनाथ के उस बयान पर तंज कसा जिसमें उन्होंने कहा था कि 15 अगस्त को कमलनाथ झंडा वंदन करेंगे। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ की चुटकी लेते हुए कहा कि अगर 15 अगस्त को कमलनाथ कहीं दिखे तो बताना।

नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ के विजन को लेकर जम कर हमला बोला। 

उन्होंने कहा कांग्रेस की 15 महीने की सरकार में किसी एक युवा को भी रोजगार नहीं दिया। 15 महीनों के अंदर एक भी सरकारी भर्ती नहीं निकाली गई। न बेरोज़गारी भत्ता दिया। यह विजन कमलनाथ जी का था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 15 महीने में पूरे प्रदेश का ढोल बजा दिया। कमलनाथ जी के 15 महीने के विजन को सभी ने देखा हैं। उनका विजन था युवा ढोर चराएंगे, युवा बैंड बजाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि पूरे मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं का पैसा कमलनाथ ने छिंदवाड़ा पहुंचा दिया।  

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को सोचना चाहिए कि आखिर हर बार उनकी ही पार्टी के लोग क्यों टूटने या बिकने के लिए तैयार होते हैं। कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं की टूट के लिए दूसरों पर आरोप लगाती हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button