होर्डिंग में सिंधिया की फोटो ग़ायब, पूर्व मंत्री इमरती देवी बोली, "महाराज" का फोटो नहीं दिखे तो सूख जाता है हमारा खून

पृथ्वीपुर : गुरुवार को मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रही और सिंधिया की कट्टर समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी पृथ्वीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी शिशुपाल यादव के लिए वोट मांगने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने एक बयान दिया जो अब प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल, प्रचार के दौरान उनकी नज़र होर्डिंग पर पड़ी जिसमें उनके नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की तस्वीर नहीं थी। होर्डिंग में सिंधिया की तस्वीर नहीं दिखी तो पूर्व मंत्री इमरती देवी नाराज हो गई, उन्होंने नाराजगी जताई और कहा अगर महाराज का फोटो नहीं दिखे तो हमारा खून सूख जाता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय नेताओं से बातचीत करेंगे और महाराज की फोटो जरूर लगाएंगे।
मालूम हो कि ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक कई नेता और मंत्री अपने काम और बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहते है, फिर वो चाहें प्रद्युम्न सिंह हों या फिर इमरती देवी। मंत्री प्रद्युम्न सिंह का तो रोज ही कोई न कोई कारनामा सुर्खियां बनता है, लेकिन इस समय इमरती देवी चर्चा में है।
बता दे कि यह वही इमरती देवी हैं जिन्होंने अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता समय-समय पर सिंधिया के प्रति दिखाई। कांग्रेस छोड़ बीजेपी में सिंधिया के आने के निर्णय पर सबसे पहले हां कहने वाली इमरती देवी ही थीं। मंत्री पद को ठुकराते हुए उन्होंने सिंधिया से कहा था ‘महाराज आप कहेंगे तो मैं कुएं में भी कूद जाऊंगी।


.jpeg)

