न्यूजीलैंड के खिलाफ केएल राहुल नें 5 मैचो में कुल 224 रन बनाए।
आइसीसी टी20 रैंकिंग में केएल राहुल ने लगाई लंबी छलांग, न्यूजीलैंड के खिलाफ की थी शानदार बल्लेबाजी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की सीरीज में शानदार बल्लेबाजी का ईनाम केएल राहुल को मिला है।
इस सीरीज में न्यूजीलैंड का सूपड़ा सफाया करनें में केएल राहुल नें अहम भूमिका निभाई थी।
आईसीसी द्वारा जारी ताजा टी20 रैंकिंग में केएल राहुल को शानदार प्रर्दशन का ईनाम मिला है। हालिया जारी हुई रैंकिंग में केएल राहुल दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं । सीरीज में खेली पारियां
न्यूजीलैंड के खिलाफ केएल राहुल नें 5 मैचो में कुल 224 रन बनाए।
पहले मैच में उन्होने 27 गेदों में 56 रन
दूसरे मैच में 50 गेंदो पर 57 रन
तीसरे मैच में 19 गेंदो पर 27 रन
चौथे मैच में 26 गेंदो पर 39 रन की पारी खेली।
पांचवें मैच में 33 गेंदो पर 45 रन की पारी खेली थी।