मैं पुलिस को चेतावनी देना चाहता हूं, “टीआई सुन लो, तुम्हारी ऐसी की तैसी कर देंगे” : पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह

राजगढ़ : मध्यप्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री और राजगढ़ जिले की तहसील खिलचीपुर से कांग्रेस विधायक प्रियव्रत सिंह के एक कार्यक्रम के संबोधन के दौरान बोल बिगड़ गए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा हैं।

दरअसल, बिजली कटौती के विरोध में खिलचीपुर के इमली स्टैंड पर कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पिछले दिनों खिलचीपुर में समुदाय विशेष की गुमठियों में हुई आगजनी के मामले पर सवाल उठाए, और इसी दौरान उन्होंने आईएएस-आईपीएस एसपी और कलेक्टर सहित अन्य पुलिसकर्मियों को खुली चेतावनी दे डाली।

पूर्व मंत्री ने कहा कि अभी भी पुलिस रुकी हुई है। मैं पुलिस को चेतावनी देना चाहता हूं कि टीआई सुन लो, तुम्हारी ऐसी की तैसी कर देंगे।

उन्होंने कहा कि मैंने आज तक आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को ऐसी परिस्थिति में नहीं देखा। मजबूर हैं वो…मजबूर। आईएएस और आईपीएस अधिकारी भाजपा के चपरासी के रूप में काम कर रहे हैं। बड़े दुर्भाग्य की बात है, आपने शपथ ली है। भारत के संविधान की रक्षा करने की। कलेक्टर साहब, एसपी साहब, सीईओ साहब और जितने भी साहब है एसडीएम साहब!

पूर्व मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि सही कार्रवाई करो, नहीं तो आज के बाद कल आता है और कल के बाद परसों, फिर देखेंगे किस प्रकार से आप लोगों का काम होगा।

यदि हमारे शहर में कोई गतिविधि हुई और इन भाजपा के नेताओं को बचाने की हकरत करेंगे तो सही साट कर देंगे।

Exit mobile version