संकट में MP BJP : राजगढ़ महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भोपाल में किया हंगामा, लगाए ये आरोप

भोपाल : मध्यप्रदेश में भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। जिनको टिकट मिला है उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है लेकिन जिन को टिकट नहीं मिला है उनका विरोध भी शुरू हो गया है। न केवल भोपाल में बल्कि प्रदेश के अलग अलग राज्यों में कार्यकर्तओं का गुस्सा फूट रहा है।
बता दे कि शनिवार को बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में नाराज कार्यकर्ता गुस्सा होते दिखाई दिए।
राजगढ़ जिले से करीब दर्जनभर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालय पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया। इनका आरोप है कि राजगढ़ में जो वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित थे, वहां पर नेताओं की पत्नियों को टिकट दे दिया गया है।
राजगढ़ महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की मानें तो राजगढ़ में वार्ड 5 से पूर्व विधायक हरिचरण तिवारी के भांजे प्रवीण मिश्रा की पत्नी को टिकट दिया गया है। जबकि, ब्यावरा में वार्ड 5 से जिला महामंत्री जगदीश पंवार की पत्नी सांता बाई पवार को पार्षद का टिकट दिया गया है। वहीं,  वार्ड 11 से जिला मीडिया प्रभारी रवि बडोने की पत्नी रुचि बडोने को टिकट दिया गया है।
महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी लाइन साफ थी कि नेताओं के परिवार के सदस्यों को टिकट नहीं दिया जाएगा। बावजूद इसके टिकट दिया गया है।
Exit mobile version