मप्र की राजधानी भोपाल में होटल ताज लेक फोर्ट उद्घाटन को तैयार हैं

मप्र की राजधानी भोपाल में होटल ताज लेक फोर्ट उद्घाटन को तैयार हैं:
भोपाल :
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल, जिसे झीलों को नगरी भी कहा जाता है। अब अपने होटलों के लिए भी जाना जाएगा, मध्यप्रदेश में होटल ताज लेक फोर्ट का जल्द ही उद्घाटन होगा, इस बहुमंजिला होटल में कई लग्जरी रूम्स, रेस्टोरेंट, बार, नाइट कल्ब, लाइब्रेरी, पार्किंग, स्विमिंग पूल, हेल्थ क्लब, ब्यूटी सैलून, लाउंडरी, आदि सुविधाएँ मिलेगी। बताया जा रहा है की इस ताज लेक फोर्ट होटल के मालिक दिलीप सूर्यवंशी हैं लेकिन इस होटल का संचालन ताज ग्रुप करेगा।
सूत्रों से पता चला है की ताज ग्रुप सिर्फ होटल की प्रॉपर्टी मैनेज करेगा। ताज ग्रूप अब तक पूरे भारत मे फैले 108 होटेल्स और यू. के, यू. एस ए., आफ्रिका, मालदीव, मलेशिया, भूटान, श्रीलंका और मिड्ल ईस्ट मे बने 17 होटेल्स का संचालन कर रहा है। यह कंपनी भारत के सबसे बड़े व्यापारिक संस्थानो मे से एक टाटा ग्रुप का हिस्सा है।


.jpg)

