
भोपाल। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भारत का समान नागरिक संहिता पर असदुद्दीन ओवैसी के सवाल उठाने वाले बयान पर कहा कि ओवैसी और कांग्रेस दोनों अंग्रेजों की भाषा बोल रहे हैं। यह जिस संविधान का हवाला दे रहे है, उसका निर्माण बाबा साहब ने किया। बाबा साहब सामान नागरिकता कानून के पक्ष में रहे हैं। ओवैसी महिलाओं के उत्थान के कानून का भी विरोध करते है। यह छद्म मानसिकता है. कश्मीर का मुद्दा आया था. तब भी हमने कहा था एक देश एक विधान हो। दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की बड़ी बैठक पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज सकते हुए कहा कि घोषणा पत्र दृष्टि पत्र पर चर्चा की बात हो रही है. पुराना घोषणा पत्र का कवर बदल दें, बाकी सब वैसा ही है। क्योंकि ना तो कर्ज माफ कर पाए, ना बेरोजगारी भत्ता दे पाए. कमलनाथ बैठक में नाराजगी की खबरों को लेकर कहा कि वह खुद हवा हवाई हैं और बाकी कार्यकर्ता भी है।
यूथ कांग्रेस नेताओं पर पैसे लेकर काम नहीं करने के आरोप पर गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उनकी संस्कृति यही है. वहां बिना पैसे के तो कोई काम होता नहीं है. यह कांग्रेस का असली चेहरा जो बेटियां बता रही है. नीचे से ऊपर तक यही है. इसलिए हमने वल्लभ भवन को दलाली करना बताया था. इनकी 15 महीने की सरकार देख लो. कोई कांग्रेस का कार्यकर्ता भी नहीं कह सकता कि बिना पैसे दिए काम करा लिया हो.