सभी खबरें

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के पुत्र का मंत्री इमरती देवी को लेकर बड़ा बयान, कर डाला ये दावा

मध्यप्रदेश/डबरा – हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहने वाली शिवराज सरकार में मंत्री इमरती देवी को लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बेटे एवं बीजेपी नेता सुकर्ण मिश्रा नेे बड़ा दावा किया हैं। इसके साथ ही कांग्रेस को लेकर बड़ा हमला बोला हैं।

सुकर्ण मिश्रा नेे मंत्री इमरती देवी की जीत का दावा करते हुए कहा कि जितने से वह पिछली बार जीती थी उससे ज्यादा वोटों से इस बार वह चुनाव जीतेंगी। इसके अलावा उन्होंने उपचुनाव में सभी सीटों पर जीत का दावा भी किया हैं।

वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सुकर्ण मिश्रा नेे कहा कि कांग्रेस ने पंद्रह महीने के कार्यकाल में क्षेत्र में विकास की कोई आधार शिला ही नहीं रखी।उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार (Kamal Nath Government) में ट्रांसफर-पोस्टिंग का धंधा चल रहा था चंदे का धंधा चल रहा था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button