सभी खबरें

कालीचरण की गिरफ़्तारी पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जताया ऐतराज, कही ये बड़ी बात 

भोपाल : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले संत कालीचरण को रायपुर पुलिस ने खजुराहो से गिरफ्तार किया है। कालीचरण की गिरफ़्तारी पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ऐतराज जताया है। उन्होंने ट्वीट किया- छत्तीसगढ़ पुलिस को अपने एक्शन की जानकारी मध्यप्रदेश पुलिस को देनी चाहिए थी। इससे इंटरस्टेट प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ है। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ पुलिस से आपत्ति दर्ज कराएंगे।

बता दे कि आज सुबह तड़के 4 बजे पुलिस ने कालीचरण को खजुराहो से 25 किलोमीटर दूर से गिरफ्तार किया। रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि कालीचरण खजुराहो से 25 किलोमीटर दूर बागेश्वर धाम में किराए के मकान में रह रहा था। आज सुबह 4 बजे पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद अब पुलिस शाम तक कालीचरण को रायपुर लेकर पहुंचेगी। 

हालांकि, कल शाम ही खबर आई थी कि कालीचरण महाराज रायपुर से फरार हो गया था।  इसके बाद रायपुर पुलिस ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में उनकी तलाश शुरू कर दी थी। जिसके बाद अब उसे खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कालीचरण महाराज के खिलाफ रायपुर में धारा 505 (2) और धारा 294 के तहत केस दर्ज किया गया था। रायपुर के पूर्व महापौर और मौजूदा सभापति प्रमोद दुबे ने उनके ऊपर FIR दर्ज करवाई थी।  

ज्ञात हो कि कालीचरण ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धर्मसंसद के दौरान कहा था- 1947 में हमने अपनी आंखों से देखा कि कैसे पाकिस्तान और बांग्लादेश पर कब्जा किया गया। मोहनदास करमचंद गांधी ने उस वक्त देश का सत्यानाश किया। नमस्कार है नाथूराम गोडसे को, जिन्होंने उन्हें मार दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button