सभी खबरें

Breaking:- स्नातक और स्नातकोत्तर के किसी भी वर्ष में अध्ययनरत छात्रों को नहीं मिलेगा जनरल प्रमोशन, इस तारीख से शुरू होंगी परीक्षाएं

राज्य सरकार का बड़ा फैसला:- स्नातक और स्नातकोत्तर के किसी भी वर्ष में अध्ययनरत छात्रों को नहीं मिलेगा जनरल प्रमोशन

 भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:- मध्य प्रदेश(MadhyaPradesh) में लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि स्नातक के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष व स्नातकोत्तर के प्रथम वर्ष के छात्रों को जनरल प्रमोशन मिल सकता है. पर आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने(Shivraj Singh )राज्यपाल लालजी टंडन से चर्चा का स्थिति साफ की है. आपको बता दें कि अब स्नातक और स्नातकोत्तर के किसी भी वर्ष में अध्ययनरत छात्रों को जनरल प्रमोशन(General Promotion) नहीं मिलेगा. सभी की परीक्षाएं होंगी. 

 शिवराज सिंह चौहान और लालजी टंडन में चर्चा के तदोपरांत निर्णय लिया कि स्नातक अंतिम वर्ष(Bachelor's last Year) और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष (Master's Last Year)की परीक्षाएं 29 जून से 31 जुलाई के बीच होंगी। अन्य वर्ष में अध्ययनरत छात्रों की परीक्षाएं कोरोना संक्रमण ठीक होने के बाद आयोजित की जाएंगी। साथ ही साथ जनरल प्रमोशन को लेकर स्थिति साफ करते हुए कहा कि किसी भी कक्षा में जनरल प्रमोशन नहीं दिया जाएगा। नया शैक्षणिक सत्र जुलाई के बाद शुरू हो जाएगा। राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके लिए सहमति दी है। सहमति के बाद अबउच्च शिक्षा विभाग जल्द ही निर्देश जारी करेगा। तो वहीं यह भी कहा गया है कि तकनीकी विश्वविद्यालय की परीक्षा 16 से 30 जून के बीच होगी।

 जो विद्यार्थी इस वर्ष एडमिशन लेंगे उनका नया शिक्षण सत्र अक्टूबर से प्रारंभ होगा. तो वही अभी बताया गया है कि प्रथम और द्वितीय वर्ष से द्वितीय और तृतीय वर्ष में जाने वाले विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 1 सितंबर से प्रारंभ होगा. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button