31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Hijab Controversy : इस IAS अफसर ने किया इसका समर्थन, कह डाली ये बड़ी बात 

Hijab Controversy : इस IAS अफसर ने किया इसका समर्थन, कह डाली ये बड़ी बात 

भोपाल : मध्यप्रदेश में हिजाब मामल अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामलें में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नियाज़ खान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए हिजाब का समर्थन किया है। 

IAS नियाज़ खान ने ट्वीट करते हुए लिखा की – हिजाब या नकाब पर इतनी कंट्रोवर्सी क्यों? कोरोना हमें इसका महत्त्व समझा चुका है कि हिजाब या नकाब हमारे जीवन की सुरक्षा करता है। उन्होंने लिखा की हिजाब हमारे जीवन की सुरक्षा करता है साथ ही ये हमें प्रदूषण से भी सुरक्षित रखता है। इसलिए हिजाब को प्रोत्साहित करें जिससे लोग कोरोना और वायु प्रदूषण से सुरक्षित रह सकें।

गौरतलब है कि इस समय हिजाब मामलें में जमकर सियासत हो रहीं है। दरअसल, बुधवार को स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह ने दोबारा बड़ा बयान देते हुए पूर्व में दिए गए बयान पर अपनी सफाई दी, उन्होंने कहा कि फिलहाल मध्य प्रदेश के स्कूलों में कोई नया ड्रेस कोड लागू नहीं होगा और ना ही सरकार इस पर कोई विचार कर रही है। उन्होंने कहा मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है, क्लास में समानता के लिए मैंने ड्रेस कोड की बात कही थी। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्कूलों में परंपरागत चालू ड्रेस कोड ही चलेंगे। 

इस से पहले मंत्री ने कहा था कि प्रदेश में अगर कोई हिजाब पहनकर स्कूल आता है तो इस पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। हिजाब स्कूली यूनिफार्म का हिस्सा नहीं है, जिसे पहना है वह अपने घर में इसे पहने। उन्होंने कहा था कि प्रदेश में आगामी शिक्षा सत्र से स्कूलों में नया ड्रेस कोड लागू किया जाएगा….

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।