स्वास्थय मंत्री का दावा- कोरोना के निपटारे के लिए भारत के पास है सब कुछ

स्वास्थय मंत्री का दावा- कोरोना के निपटारे के लिए भारत के पास है सब कुछ
कोरोना को लेकर लगातार WHO ने दुनिया को चेताया है इसी कड़ी में डब्ल्यूएचओ को आश्वस्त किया है।
क्या कहा स्वास्थय मंत्री ने
डा हर्षवर्धन ने कोरोना के विश्वव्यापी संकट से निपटने के लिये भारत में किये जा रहे उपायों पर डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये एक संवाद सत्र में भाग लेते हुए कहा, “विश्व में कोविड-19 की मौजूदा चिंताजनक स्थिति को देखते हुये मरने वालों की संख्या में कमी लाने के लिए विशेष उपायों की आवश्यकता है.'' वही “कोविड-19 के खिलाफ भारत ने त्वरित और समयबद्ध कार्रवाई की है. कोरोना के खिलाफ अभियान में अपने कोरोना योद्धाओं की निष्ठापूर्ण सेवाओं के बल पर भारत आज विश्व में अन्य देशों से बेहतर स्थिति में है.” उन्होंने कहा “मैं विश्वास दिला सकता हूं कि हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं. हम सभी रोगियों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की स्थिति में हैं ताकि देश को इस संकट से सफलतापूर्वक बाहर निकाला जा सके.”




