Breaking:- अब स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी की भी कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, ट्वीट कर साझा की जानकारी
.jpeg)
Breaking:- अब स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी की भी कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी की भी अब कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर साझा की है.
ट्वीट में कहा कि मेरी कोविड की रिपोर्ट टेस्ट के बाद पॉजि़टिव आई है।मेरा सभी से निवेदन है जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वह कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले लोग क्वारनटीन में चले जाएं।आप सभी की प्रार्थना एवं आशीर्वाद से जल्द आप सभी के बीच उपस्थित होकर फिर जन सेवा के कार्यों में लगेंगे।
इससे पहले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. मध्य प्रदेश में लगातार नेताओं के बीच कोरोना का कहर टूट रहा है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीसी शर्मा, तुलसी सिलावट, इत्यादि के बाद अब स्वास्थ्य मंत्री की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.





