सभी खबरें

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगा हुआ है ताला

लटेरी से कमलेश जाटव की रिपोर्ट:- पूरी दुनिया में फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के मरीजों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है और देश में भी अभी तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमित व्यक्तियों की संख्या भी ढाई सौ के पार पहुंच चुकी है. लेकिन स्वास्थ्य विभाग की एक और लापरवाही सामने आ रही है 5000 की आबादी बाले कस्बा आनंदपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहां पर आज संपूर्ण क्षेत्र में जनता कर्फ्यू में लोग अपने घरों से तो नहीं निकले लेकिन आश्चर्यजनक बात यह है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ताला तक नहीं खुला और यहां से दर्जनों सामान रोगी बगैर इलाज के ही लौट गए.

जिनमें कहीं तो सर्दी जुकाम सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित थे जबकि शासन के सख्त आदेश है कि अस्पताल व मेडिकल स्टोर आदि खुले रहेंगे लेकिन यहां तो अस्पताल के मेन गेट का  ताला भी नहीं खुला.

इस संबंध में लटेरी बीएमओ डॉ नरेश बघेल ने बताया कि आनंदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की पोस्टिंग अभी तक नहीं हुई है सिर्फ एक महिला डॉ  की ही पोस्टिंग है ऐसे में अस्पताल खुलता तो और अव्यवस्थाएं फैलने का डर था व्यवस्था में एक दो लोग हैं लेकिन आवागमन के साधन सभी बंद है सूचना देने के लिए लटेरी के हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं और हमने राज्य सरकार को भी पत्र के माध्यम से सूचना भेज दी है अगले सत्र अप्रैल से यहां पर स्टाफ की पोस्टिंग हो जाएगी तो यह अस्पताल भी प्रतिदिन खुलने लगेगा और  इलाज के लिए पर्याप्त दवाइयां और सुविधाएं भी हो जाएंगी फिल हाल में पूरी तरह सुविधाएं भी नहीं है

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button