सभी खबरें

बड़वानी:- स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों ने लंदन से आए 2 लोगों को कराया होम क्वॉरेंटाइन 

बड़वानी:- स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों ने लंदन से आए 2 लोगों को कराया होम क्वॉरेंटाइन 

बड़वानी से हेमंत नागज़ीरिया की रिपोर्ट,:- स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों ने जिले में लंदन से आये दम्पत्ति के सैम्पल लेकर उन्हे 17 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन करवाया है। पत्नि को बड़वानी जिले में तो पति को खरगोन जिले में होम क्वारंटाइन करवाया गया है। 

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनिता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार दम्पत्ति 01 जुलाई को लंदन से दिल्ली आये, 02 जुलाई को इन्दौर होते हुए, प्रायवेट टैक्सी के माध्यम से ठीकरी आये थे। महिला का मायका ठीकरी का होने से उनके पति उन्हे ठीकरी छोड़कर अपने घर खरगोन जिले के ग्राम घुघरियाखेड़ी चले गये है। विभाग को जानकारी मिलने पर दोनो की खोज की गई एवं उनके सैम्पल लेकर जांच हेतु भेज दिये गये है। अगर उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आती है, तो डेल्टा प्लस के लिए उनका सैम्पल लिया जायेगा। ठीकरी में महिला से मिलकर जानकारी लेने पर पाया कि वे पूर्णतः स्वस्थ्य है, तथा उनके पति से मोबाईल पर बात कर जानकारी लेने पर पाया गया कि वे भी पूर्णतः स्वस्थ्य है। पति के बारे में जानकारी खरगोन जिले की स्वास्थ्य विभाग को भी दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button