सभी खबरें

ये होंगे MP के नए राज्यपाल….रखते है राजनीति में अपना अच्छा खासा वजूद, जानें यहां 

नईदिल्ली/भोपाल : मध्यप्रदेश के नए राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल होंगे। प्रदेश के नए राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल नवसारी जिले से गुजरात विधानसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। उनको बहुमत से 2013 में गुजरात विधानसभा का डिप्टी स्पीकर भी बनाया गया था। नवसारी जिले में उनकी गांडेवी विधानसभा सीट रही हैं। वे गुजरात सरकार में वन और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विभाग संभाल चुके हैं।

 

 

बता दे कि मंगूभाई छगनभाई पटेल…देश और मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए यह भले ही नया नाम हो, गुजरात की राजनीति में अपना अच्छा खासा वजूद रखते हैं। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने वाले नेताओं में से एक हैं। 77 साल के मंगूभाई छगनभाई पटेल का जन्म 1944 को हुआ। वे 2014 में गुजरात विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। वह गुजरात सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button