सभी खबरें

हाथरस- बलरामपुर के बाद MP में खरगौन और अब सतना में नाबालिग के साथ चाकू की नोंक पर Gangrape 

हाथरस- बलरामपुर के बाद MP में खरगौन और अब सतना में नाबालिग के साथ चाकू की नोंक पर Gangrape 

 

  • आख़िर कैसे मामा है शिवराज जिनके राज में उनकी भांजियां असुरक्षित ??
  • लगातार 2 दिनों में नाबालिग के साथ गैंगरेप की हुईं वारदातें  
  • उत्तरप्रदेश हो या मध्यप्रदेश दोनों बलात्कार में नंबर 1

द लोकनीति डेस्क भोपाल 
अभी कल ही मध्यप्रदेश के खरगोन में गैंगरेप की घटना सामने आई और ठीक उत्तरप्रदेश के हाथरस और बलरामपुर की दुःखद घटना के बाद ही यह घटना हुई ,.अब जनता मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश को रेप प्रदेश कहकर तोल -मौल करना शुरू कर देती है तो उत्तरप्रदेश में जब दो जगह ,हाथरस और बलरामपुर में गैंगरेप हुआ तो मध्यप्रदेश कैसे पीछे छूट सकता है?? यहाँ मुख्यमंत्री शिवराज अपने आप को प्रदेश का मामा तो कहते है लेकिन उत्तरप्रदेश की तरह मध्यप्रदेश में भी भांजियां (लड़किया) बिल्कुल सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं । देश के PM मोदी भारत को आत्मनिर्भर और विश्वगुरु बनाने जा रहे हैं।  लेकिन ये कैसा विश्वगुरु हम बनने जा रहे है, जहा इस देश को दो बड़े राज्य में औसतन हर घंटे 3 -4 लड़कियों का रेप होता है और देश में हर मिनट औसतन 7 रेप केस दर्ज़ होते हैं । 

मध्यप्रदेश में लगातार अलग -अलग जिलों में नाबालिग़ के साथ गैंगरेप 
खरगोन गैंगरेप कांड :
मध्यप्रदेश एक बार फिर से शर्मसार हुआ है। यहां खरगोन जिले में एक नाबालिग के साथ 3 दरिंदों ने अगवा कर उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। इसके बाद उसे लावारिश हालत में छोड़कर वहां से फरार हो गए। घर पहुंचने पर पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। शिकायत सुनने के बाद झिरन्या थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
यह घटना झिरन्या थानाक्षेत्र के मारूगढ़ की है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की खेत गई थी। इस दौरान 3 आरोपियों ने नाबालिग को पकड़कर सूनसान जगह में ले गए। जहां तीनों ने उसके साथ दरिंदगी की। ​गैंगरेप की वारदात से ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है।

सतना गैंगरेप कांड : उचेहरा थाना अंतर्गत 16 वर्षीय नाबालिग को चाकू की नोक पर अपहरण कर गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में फरियादियाें की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 364, 376 (डी), 504 एवं 5/6 पास्को एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 16 वर्षीय नाबालिग के परिवार में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात बरहों का कार्यक्रम चल रहा था। पिता के मना करने के बाद भी नाबालिग बरहों कार्यक्रम में चली गई, रात को जब घर लौटी तो पिता ने फटकार लगाई।इस बात से नाराज होकर घर से थोड़ी दूर जाकर सड़क पर बैठ गई, तभी लल्ला और ललई नामक युवक बाइक लेकर आए और नाबालिग से रात 1 बजे बाहर बैठने की वजह पूछा। नाबालिग ने पिता के द्वारा डाटने की जानकारी दी, तब बाइक सवारों ने नाबालिग को मैहर स्थित उसके चाची के घर छोड़ने का झांसा देकर बाइक में बैठने को कहा।नाबालिग ने मना किया तो दोनों युवक चाकू की नोक पर उसे अगवा कर घर से 10 किलोमीटर दूर गणेश घाटी ले गए। जहां ललई ने नाबालिग से जबरन दुष्कर्म किया।
परिजन के साथ पहुंची थाने : दुष्कर्म के बाद बाइक सवार युवक बाइक से मैहर ले गए। मैहर में किसी तरह युवकों के चंगुल से भागकर वह चाची के घर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी दी। नाबालिक की चाची फौरन उसे लेकर गांव पहुंची। परिजन के साथ नाबालिक थाने पहुंचे। पौड़ी चौकी प्रभारी अभिलाषा नायक ने नाबालिग के बयान दर्ज की और पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो दोनों आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button