बड़ी खबर: हरियाणा कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व अध्यक्ष ने नाराज होकर पार्टी से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली – हरियाणा में बीच चुनाव के बीच कांग्रेस को एक तगड़ा झटका लगा हैं। हरियाणा में विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होना है, नतीजे 24 तारीख को आएंगे। लेकिन इस से पहले हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया हैं। जो इस समय कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा हैं।
दरअसल उनका आरोप है कि कांग्रेस को एक आदमी ने हाईजैक कर लिया हैं। हरियाणा कांग्रेस अब हुड्डा कांग्रेस बन चुकी हैं।
साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर बांटे जा रहे टिकटों की खरीद-बिक्री का आरोप लगाया हैं। बताया जा रहा है कि वे विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन को लेकर नाराज थे। जिसके बाद आज उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इस्तीफा पोस्ट किया। मालूम हो कि दो दिन पहले तंवर ने हरियाणा कांग्रेस की सभी चुनाव समितियों से इस्तीफा दे दिया था।