सभी खबरें

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के घर आया जूनियर पंड्या, नताशा ने दिया बेटे को जन्म

नई दिल्ली.आयुषी जैन. टीम इंडिया के स्टार ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या पापा बन गए हैं। हार्दिक और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक को बेटा हुआ है। हार्दिक पांड्या ने ट्विटर पर फोटो शेयर कर फैन्स से यह खुशखबरी शेयर की। हालांकि हार्दिक ने जो फोटो शेयर की है, उसमें उनके बेटे का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। बता दें कि 31 मई 2020 को एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से इस बात की जानकारी दी थी कि वो पैरेंट्स बनने वाले हैं। हार्दिक और नताशा ने इस साल की शुरुआत में सगाई की घोषणा की थी। कोविड-19 महामारी के चलते देश में हुए लॉकडाउन के दौरान दोनों ने शादी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button