सभी खबरें
Happy Birthday Facebook : 16 साल पूरे, 2004 में आज ही के दिन हुई थी शुरुआत

नई दिल्ली : आयुषी जैन : दुनिया भर में आज सोशल मीडिया का कब्ज़ा हो गया है, हमारे पास सोशल मीडिया के तरह तरह के एप्प जैसे इंस्टाग्राम, ट्विटर हैं.
सोशल मीडिया के प्लैटफॉर्म फेसबुक (facebook birthday) का आज (4 फरवरी) बर्थडे है. आज ही के दिन 2004 में इसकी शुरुआत हुई थी, और इसके 16 साल पूरे हो गए हैं. 4 फरवरी 2004 में शुरू हुए फेसबुक में अब तक कई बदलाव हुए हैं. हम फेसबुक पर बहुत समय बिताते हैं मगर बहुत सी ऐसी बातें हैं जो हम नहीं जानते,
- फेसबुक को सीईओ के तौर मार्क जुकरबर्ग को सालाना इनकम सिर्फ 1 डॉलर मिलती है.
- फेसबुक के ब्लू कलर होने की वजह मार्क की कलर ब्लाइंडनेस है. जी हां ज़करबर्ग को रेड और ग्रीन कलर में फर्क पता नहीं चलता और ब्लू ही ऐसा कलर है जिसे वह सबसे ठीक से देख पाते हैं.
- शुरुआत में फेसबुक के लाइक बटन का नाम ‘AWESOME’ रखा गया था, जिसे बाद में इसे ‘LIKE’ कर दिया गया.
- अगर किसी फेसबुक यूज़र की मृत्यु हो जाती है तो उसके दोस्त, घरवाले या कोई जान पहचान वाला फेसबुक को रिपोर्ट करके उसकी प्रोफाइल को ‘Memorialized account’ के रूप में चेंज करवा सकते हैं.




