हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी करना पड़ा भारी: प्रशासन ने आरोपी के अवैध मकान को तोड़ा

आगर मालवा। मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में एक युवक को हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना महंगा पड़ गया।हिंदू संगठन के हंगामें के बाद पुलिस-प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए बुधवार को आरोपी के अवैध मकान को तोड़ दिया। दरअसल, जावेद पिता आशिक ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें वह भगवान श्रीराम को गाली देते हुए दिखाई दे रहा है। पोस्ट के वायरल होने के बाद हिंदू संगठन के लोगों ने मंगलवार देर रात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया था।

हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी जावेद के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा में प्रकरण दर्ज किया। साथ ही बुधवार को नगर परिषद, राजस्व और पुलिस प्रशासन की टीम आरोपी जावेद पिता आशिक के अयोध्या बस्ती नलखेड़ा स्थित मकान पर पहुंचा, यहां प्रशासन ने सीमांकन की कार्रवाई की और इसके बाद जेसीबी मशीन की सहायता से मकान के अवैध हिस्से को तोड़ दिया।

Exit mobile version