गुना : BJP की तरफ से पार्षद पद की दावेदारी कर रहे ये नेता हुए बागी, फिर गए कांग्रेस में

गुना : मध्यप्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। सूची जारी होते ही दोनों दलों में इसका विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। लेकिन खास बात ये है कि कांग्रेस के बजाए भाजपा में इसका ज़्यादा विरोध देखा जा रहा है।
दरअसल, गुना नगरपालिका में पार्षद पद के लिए भाजपा से टिकट के लिए अमित सोनी दावेदारी कर रहें थे। लेकिन उनको टिकट नहीं दिया गया। जिसके बाद वो बागी हो गए। वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ विधायक जयवर्धन सिंह के समक्ष कांग्रेस में शामिल हो गए।
बता दे कि अमित सोनी पूर्व में युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वह सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए थे।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। जिनको टिकट मिला है उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है लेकिन जिन को टिकट नहीं मिला है उनका विरोध भी शुरू हो गया है। न केवल भोपाल में बल्कि प्रदेश के अलग अलग राज्यों में कार्यकर्तओं का गुस्सा फूट रहा है।
Exit mobile version