Breaking:- गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा
.jpeg)
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दिया इस्तीफा
- विजय रुपाणी ने कहा “समय के साथ बदलते हैं कार्यकर्ताओं के दायित्व
- पार्टी संगठन में काम करने की जताई इच्छा
- सीएम की रेस में ये नाम शामिल
गुजरात:- गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने आज इस्तीफा दे दिया है.विजय रूपाणी ने शनिवार शाम को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में इस्तीफा दे दिया।
विजय रुपाणी ने कहा कि गुजरात के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पांच साल की यात्रा सफल रही. अब, राज्य को और अधिक विकसित करने के लिए, नई ऊर्जा और शक्ति के साथ, मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है,” विजय रुपाणी ने समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से यह बात कही है.
भाजपा आवश्यकता के अनुसार करती रहती है बदलाव: विजय रुपाणी
विजय रुपाणी ने कहा कि यह सर्वविदित है कि भाजपा एक पार्टी के रूप में आवश्यकता के अनुसार बदलाव करती रहती है… यह हमारी पार्टी की विशेषता है कि हर कार्यकर्ता अपनी नियत नौकरी को पूरी तरह से पूरा करता है, और मैं भी पार्टी के लिए काम करता रहूंगा और यह ऊर्जा हमेशा बरकरार रहेगी.
राज्यपाल से मिलने के बाद दिया इस्तीफा:-
मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने राज्यपाल से मिलने के बाद इस्तीफा दिया है. अब इस बीच सबसे बड़ा सवाल किया है कि किसे मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी जाएगी.
सीएम की रेस में कौन-कौन?
विजय रुपाणी के अचानक इस्तीफा देने के बाद अब मुख्यमंत्री पद की रेस में नितिन पटेल, सीआर पाटिल, मनसुख मांडविया और पुरुषोत्तम रुपाला का नाम सामने आ रहा है.
खबर अपडेट कर रहे हैं

.jpg)


