सभी खबरें

अतिथि शिक्षकों ने सरकार को दी चेतावनी, 10 नवंबर तक नहीं हुई मांगे पूरी तो करेंगे उग्र आंदोलन

भोपाल:- सरकारी स्कूलों में 14 वर्षों तक पढ़ाने के बाद बेरोजगार हुए हजारों अतिथि शिक्षक अब आंदोलन करने के मूड में हैं. अतिथि शिक्षक समन्वय समिति ने शासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि फिर से वो 10 नवंबर से आंदोलन करने की तैयारी में है. समिति का मानना है की हालात दिन व दिन ख़राब होते ही जा रहे हैं. बता दें कि शिक्षक भर्ती से प्रदेश में करीब बारह हजार अतिथि शिक्षक बेरोजगार हो गए हैं. सरकार अतिथि शिक्षक बेरोजगार हो गए हैं. सरकार अतिथि शिक्षकों के साथ घोर अन्याय कर रही है. समिति के लोगों का कहना है कि चौदह वर्ष तक स्कूल में पढ़ाने के बाद अतिथि शिक्षकों को बेरोजगार करना उचित नहीं है. अतिथि शिक्षक समन्वय समिति सहित अन्य संगठनो के बैनर तले प्रदेश भर के अतिथि शिक्षक राजधानी में इकठ्ठा होकर प्रदर्शन करेंगे. 

अतिथि शिक्षक हो गए हैं मजबूर 
बेरोजगारी से परेशान होकर कोई सब्जी बेचने को मजबूर हो गया है तो कोई शिक्षक दुकान खोलकर अपने और अपने परिवार का गुजारा कर रहा है. अतिथि शिक्षकों का मानना है कि अब तो शासन से भी उनकी उम्मीदें ख़तम हो गईं हैं. इस कारण अब अपनी मांगो को लेकर आंदोलन करेंगे, इसके बाद भी अगर शासन का ध्यान नहीं जाएगा तो बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे. 

स्कोर अपडेशन के लिए खोला जाए पोर्टल 
अतिथि शिक्षक की मांग है कि लगभग 2 सत्र होने जा रहे हैं तब से स्कोर कार्ड में अपडेशन नहीं हो रहा है. हजारों अतिथि शिक्षकों के स्कोर कार्ड में अपडेशन होना है. किसी को योग्यता अपडेट करवाना है तो किसी को गलतियां सुधरवाना है. डीपीआई में कई बार आवेदन देने के बाद भी आज तक पोर्टल शुरू नहीं हुआ है. अतिथि शिक्षक इन सब समस्याओं से परेशान हैं.  

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button