सरकार हमें भी दे 100% से सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति, सिनेमा संचालकों का छलका दर्द

मध्यप्रदेश : सोमवार को राज्य सरकार ने प्रदेश मे कोविड मे लगायी गयी कुछ और बंदिशों मे छूट दी थी। जिसमे बाजारों को रात 10 बजे खोलने और सिनेमाघर को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू किये जाने की घोषणा की गयी है। बता दे की प्रदेश के ज्यादातर शहरो मे मार्च 2021 मे सिनेमाघरों को कोविड के चलते बंद किया गया था। जिसके 110 दिन बाद 12 जुलाई को राज्य सरकार ने 50 फीसदी दर्शक क्षमता के साथ सिनेमाघरों को खोलने की घोषणा की है
इस मामले पर राज सिनेमा के संचालक अजीजुद्दीन का कहना है की अब सरकार को पूरी क्षमता से खोलने की छूट देनी चाहिए। 50 प्रतिशत की अनुमति से खर्च भी नहीं निकल पाएगा। नयी मूवी आने और खर्च बढ़ने की वजह से संचालको ने फ़िलाल इसको बंद करने का निर्णय लिया है, उनका कहना है की ऐसे मे बिजली,पानी,sainitizer, कर्मचारियों के वेतन जैसे खर्च बढ़ जाएंगे। जबकि फिल्म वितरक राजकुमार वाजपेयी का कहना है कि कुछ दिन की छूट दी गई थी, लेकिन दोबारा सिनेमाघरों को बंद करवा दिया गया।
मालूम हो कि सिनेमाघर पिछले 25 मार्च से बंद हैं और अब भी कोई इनके खुलने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में सभी सिनेमा संचालकों का दर्द छलका हैं।




